Samastipur News: मंडल के 13 अन्य रेलवे स्टेशनों पर लगेगा ATVM, टिकट लेने में यात्रियों को होगी आसानी

Samastipur News: समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है कि करीब 13 स्टेशनों पर ATVM मशीन लगाए जाएंगे ताकि टिकट काउंटर से भीड़ को कम किया जा सके।

Samastipur News: समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों पर ATVM यानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन ने 13 अन्य रेलवे स्टेशनों पर यह मशीन लगाने का फैसला लिया है। बता दें, टिकट काउंटर पर अधिक भीड़ जुटने की वजह से यह फैसला लिया गया है। स्टेशनों पर यह मशीन लग जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने वाली है। उसके बाद उन्हें टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे खुद से ही टिकट काट सकेंगे और UPI के माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे। 

इन स्टेशनों पर लगेगा ATVM

DRM विनय श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट काउंटर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल के लहेरियासराय, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, दौरम मधेपुरा, रुसेराघाट, हसनपुररोड, सलौना, बगहा, हरिनगर, जनकपुररोड और झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर ATVM मशीन लगाने का फैसला लिया गया है। इससे संबंधित एक प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है। मुख्यालय की तरफ से स्वीकृति मिलते ही इसे स्टेशनों पर लगा दिया जाएगा।

12 स्टेशनों पर लग चुका है मशीन

DRM ने आगे बताया कि अभी रेलवे मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, सहरसा समेत 12 स्टेशनों पर कुल 35 ATVM लगाए गए हैं। यहां के यात्री इस मशीन का लाभ उठा रहे हैं। मशीन की प्रक्रिया काफी सरल है। यात्री खुद मशीन के निर्देशों का पालन कर अपना टिकट काट सकते हैं। फिलहाल समस्तीपुर समेत 9 जगहों पर फैसिलेटर भी रखा गया है, जिनकी मदद से यात्री अपना टिकट कटवा सकते हैं।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >