Samastipur News: शिक्षक की हत्या के विरोध में आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन, बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग

Samastipur News: स्कूल से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। साथ ही पुलिस से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के हलई थानाक्षेत्र के दरबा चौर में स्कूल से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके विरोध में आज आक्रोशितों ने मदूदाबाद चौक के पास एनएच 122 बी पर शव रखकर सड़क जाम किया। सड़क जाम करने की वजह सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम से आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की है। स्थानीय पुलिस ने आकर लोगों को समझाया फिर लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। प्रदर्शन कर लोग इस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 

स्कूल से लौट रहे शिक्षक को मारी गोली 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि महापर्व छठ के बावजूद पुलिस व्यवस्था ठोस नहीं है। जिसकी वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लोगों के अनुसार, हलई थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में कई हत्या की वारदात हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन सजग नहीं हो रही। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि शिक्षक चितरंजन कुमार मोहिउद्दीन नगर के जोरपुरा प्लस टू स्कूल में शिक्षक थे। बीती देर शाम वह स्कूल से अपने गांव ताड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान वह दरबा चौर में केवल स्थान जाने वाली सड़क में मुड़े, जहां बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ला��ा, जहां रात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

लोगों ने किया सड़क जाम

पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौटे लोगों ने आज सुबह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मदूदाबाद चौक के पास एनएच को जाम कर दिया। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें नहीं तो इलाके में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >