Samastipur News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में राज्य सरकार के प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया. विरोध के दौरान शिक्षकों ने नियमित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य भी जारी रखा.
'काला कानून वापस लो' के नारों से गूंजा परिसर
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने 'काला कानून वापस लो' और 'विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर हमला बंद करो' जैसे नारे लगाए. इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को समाप्त कर उच्च शिक्षा व्यवस्था के केंद्रीकरण की दिशा में उठाया गया कदम है. शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
शुक्रवार को भी जारी रहेगा सांकेतिक विरोध
शिक्षक संघ के निर्णय के अनुसार प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन शुक्रवार, 24 जुलाई को भी जारी रहेगा.
बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में डॉ. राहुल मनहर, डॉ. महेश कुमार चौधरी, डॉ. दयानंद मेहता, डॉ. देवकांत, डॉ. रितेश कुमार चौरसिया, डॉ. रीता चौहान, डॉ. खुर्शीद अहमद खान, डॉ. सफवान सफवी, डॉ. शिवानंद पटेल, डॉ. संजय कुमार, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. प्रिया दुबे, डॉ. दिनेश्वर राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. कविता रावत, डॉ. रवीश कुमार, डॉ. सुमन कुमार सिन्हा, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. माला यादव, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. कौशलेंद्र झा, डॉ. सरस्वती कुमारी, डॉ. कमलेश कुमार मिश्रा और डॉ. अमर दयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे.
वहीं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की ओर से शशिशेखर प्रसाद यादव, विकास कुमार, मोहम्मद मुर्तुजा समेत अन्य कर्मचारियों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया.
