समस्तीपुर में 2-3 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर कॉलेज में 2 और 3 सितंबर को दो दिवसीय रोजगार मेला लग रहा है. इस मेले में टाटा मोटर्स, फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. यह आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा.

समस्तीपुर: युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर 2026 को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेले में टाटा मोटर्स, Tata Electronics, Foxconn, Schneider Electric, Motherson और Indo-MIM समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी. चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र यानी ऑफर लेटर देने की व्यवस्था की गयी है.

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा रोजगार मेला

रोजगार मेले का आयोजन दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा. इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है.

आयोजकों ने योग्य युवाओं से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है.

कॉलेज में हुई तैयारियों की समीक्षा

रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर प्रधानाचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक का संचालन परिसर निपुणता अधिकारी सह कैंपस प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. रोहित प्रकाश ने किया.

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभाग के छात्र-छात्राओं को रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

प्रधानाचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार शशि ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के योग्य बनाना भी है. महाविद्यालय युवाओं के सर्वांगीण विकास और कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

पंजीकरण और चयन प्रक्रिया की दी जानकारी

कार्यक्रम में आगा खान ग्राम सहयोग कार्यक्रम की संस्थागत भागीदारी है. संस्था के प्रतिनिधि रजनी रंजन, कार्यक्रम समन्वयक, कुमार प्रिंस गौरव, वरिष्ठ विकास आयोजक और विवेक राज आर्यन, जिला समन्वयक ने युवाओं के पंजीकरण, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आयोजन की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी.

आयोजकों के अनुसार, रोजगार मेले में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. युवाओं से अपील की गयी है कि वे समय पर पहुंचकर उपलब्ध रोजगार अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर की शुरुआत को मजबूत बनाएं.

यह भी पढ़ें

उत्तर बिहार में 2 से 6 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश और तापमान का पूर्वानुमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >