Samastipur Cbi Raid: रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में तैनात सहायक कार्मिक पदाधिकारी (APO) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमित कुमार को ट्रैप किया है.
ललित कला केंद्र में बंद कमरे में चल रही पूछताछ
कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम दोनों अधिकारियों को समस्तीपुर स्थित ललित कला केंद्र ले गई है. वहां बंद कमरे में दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई रिश्वत के लेन-देन से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है. इस बड़ी कार्रवाई से रेल मंडल कार्यालय और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है. सीबीआई की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें:भैंस बेचकर तीन बच्चों की मां से की शादी, मंदिर से निकलते ही बहनों ने कर दी धुनाई
