दलसिंहसराय : लोक अदालत में वादों का निबटारा करने से समय व पैसे की बचत होती है. यह बात शनिवार को राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय ने कही. एसडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि लोक अदालत में न किसी की जीत होती है और न ही किसी की हार. आगे कहा कि छोटे-छोटे मामले को समझौता के आधार पर लोक अदालत में वादों का निबटारा करा लेना चाहिए. समारोह को मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनन्द, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर, महासचिव प्रभात कुमार चौधरी आदि ने लोक अदालत की महत्ता बतायी. लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन पीठ का गठन किया गया था. लोक अदालत असिस्टेंट गंगेश झा ने बताया कि लोक अदालत में सभी बैंकों के कुल 247 वादों का निस्तारण किया गया. जिसमें 11391602 रुपये का सेटलमेंट हुआ. बिजली के 15 मामले का निस्तारण हुआ. जिसमें 66223 रुपये प्राप्त हुए. सुलहनीय अआपराधिक फौजदारी के 104 वादों का निस्तारण हुआ. माप तौल से संबंधित 03 मामलों का निस्तारण हुआ. जिसमें मापतौल विभाग को 10000 रुपये प्राप्त हुए. बीएसएनएल के 2 मामले का निस्तारण हुआ. जिसमें 3000 रुपये संबंधित विभाग को प्राप्त हुए. कुल 374 मामलों का निस्तारण हुआ. जिसमें 11470825 रुपये का सेटलमेंट हुआ. राष्ट्रीय लोक लोक अदालत में अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, प्रभात कुमार मिश्र, राज कुमार महतो, मुरारी शरण श्रीवास्तव, श्रीराम सिंह, रामविनोद महतो, मक्केश्वर प्रसाद, रामानंद चौधरी, विशालदीप प्रकाश, प्रकाश रंजन, संगीता झा, मुन्ना, चांद, हरीश कुमार, पीएलवी संजीत कुमार, सुभाषचंद्र पासवान, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह ने सहयोग किया. दूसरी ओर महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को भी आयोजित किया गया. पैनल अधिवक्ता नीलम कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएलवी संजीत कुमार, प्रियंका कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
