Samastipur News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट समस्तीपुर की ओर से शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा नियमों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. शहर स्थित मॉडर्न साइंस क्लासेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को रेलवे से जुड़े सुरक्षा नियमों और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई.
Railway News: रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन से जुड़े खतरे बताए
आरपीएफ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने, मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार नहीं करने तथा रेलवे लाइन पर अनावश्यक रूप से नहीं चलने की सलाह दी. साथ ही चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया.
हेल्पलाइन और 'मेरी सहेली' सेवा की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर आरपीएफ एवं जीआरपी से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई. महिला और बालिका यात्रियों की सुरक्षा के लिए संचालित 'मेरी सहेली' पहल के बारे में भी विस्तार से बताया गया.
आरपीएफ अधिकारियों ने की सहभागिता
जागरूकता कार्यक्रम में आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, सब इंस्पेक्टर शशिकांत तिवारी सहित अन्य आरपीएफ जवान मौजूद रहे. अधिकारियों ने विद्यार्थियों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की.
यह भी पढ़ें: रोसड़ा में केंद्रीय विद्यालय की मांग विधानसभा में उठी, विधायक ने सरकार से की अनुशंसा की अपील
