Samastipur News:रेल परिचालन को लेकर आरपीएफ ने किया जागरूक

आगामी 24 अप्रैल से बिथान तक चलने वाली रेलगाड़ी को लेकर आरपीएफ ओपी हसनपुर की ओर से कई जगहों पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया.

Samastipur News:हसनपुर : आगामी 24 अप्रैल से बिथान तक चलने वाली रेलगाड़ी को लेकर आरपीएफ ओपी हसनपुर की ओर से कई जगहों पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. आरपीएफ के एएसआई संजीत प्रसाद ने बताया की हसनपुर-बिथान के बीच रेल लाइन से सटे विभिन्न गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया गया है. इसमें बिथान, बड़गांव, पतिया, सिहमा आदि गांवों के लोगों को रेलवे लाइन क्रॉस नहीं करने, गाड़ी पर पत्थर नहीं फेंकने, गाड़ी में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा नहीं करने, ट्रेन आने के समय पटरी पर सेल्फी नहीं लेने, ट्रैक पर ईयर फोन का प्रयोग नहीं करने आदि के लिए जागरूक किया गया. उन्होंने बताया कि लोग सुरक्षित यात्रा करें इसके लिए रेलवे प्रशासन तत्पर हैं. मौके पर एसआई एलबी राम, एएसआई संजीत प्रसाद, चंदन कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार रजक आदि थे.

कैंप लगा कर की जा रही मरीजों की खोज

खानपुर : प्रखंड के बसंतपुर गांव में जारी श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं जगतगुरू स्वामी राघवाचार्य महाराज के रामकथा प्रवचन में आने वाले भक्तों के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया है. इसमें टीवी रोगियों की पहचान एवं समुचित निःशुल्क उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नितेश कुमार सिंह राणा ने बताया कि रामकथा सुनने या महायज्ञ कार्यक्रम में आने वाले लोगों को मेडिकल कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >