रोसड़ा के साहित्यकार पंकज को यूपी में किया गया सम्मानित

शहर के पंजियार टोली वार्ड नं 14 निवासी साहित्यकार पंकज कुमार पाण्डेय को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय तथागत विशिष्ट सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया है.

रोसड़ा : शहर के पंजियार टोली वार्ड नं 14 निवासी साहित्यकार पंकज कुमार पाण्डेय को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय तथागत विशिष्ट सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया है. गत रविवार को उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर में आयोजित 9 वां अंतरराष्ट्रीय तथागत सम्मान समारोह 2024 के अवसर उन्हें यह सम्मान दिया गया. उनके साहित्यिक अवदान के लिए उन्हें यह सम्मान गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक डॉ रघुवीर शर्मा, नेपाल की सांसद डॉ रेखा यादव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवान प्रतिभा चौहान, मिरिक दार्जलिंग की पूर्व चेयरपर्सन डॉ कमला तमांग,आयकर आयुक्त गोरखपुर अमलेंदु नाथ मिश्र और प्रख्यात साहित्यकार राजेन्द्र परदेसी द्वारा उन्हें शॉल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया. साहित्यकार मित्र राहुल शिवाय, अविनाश भारती, रामनाथ बेखबर, शिव कुमार सुमन, विकास कुमार विधाता, बाबा बैद्यनाथ झा, डॉ कमल किशोर चौधरी, पूनम झा सुधा, आशा पाण्डेय ओझा, दिलीप कुमार पाठक, ज्योति मानव, हरिनारायण सिंह हरि, विजयव्रत कंठ, रूपम झा, कस्तूरी झा कोकिल, ज्वाला सांध्यपुष्प, अवधेश्वर प्रसाद सिंह, प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर, मनोज झा, शंकर सिंह सुमन, सत्यसंघ भारद्वाज, सुनील कुमार यादव, प्रो प्रवीण कुमार प्रभंजन, डॉ अनुराग कुमार आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >