रोसड़ा के किसानों को गुणवत्तापूर्ण धान व मक्का बीज उपलब्ध कराने की मांग,प्रमुख उषा देवी ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

रोसड़ा प्रमुख उषा देवी ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर किसानों के लिए समय पर गुणवत्तापूर्ण धान और मक्का बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रतिनिधि,रोसड़ा रोसड़ा प्रखंड प्रमुख उषा देवी ने बिहार के कृषि मंत्री को पत्र लिखकर रोसड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण धान एवं मक्का के बीज समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है.उन्होंने कहा कि रोसड़ा प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है,परंतु किसानों को मौसम के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले बीज समय पर नहीं मिल पाते,जिससे उत्पादन प्रभावित होता है.प्रमुख ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बिहार राज्य बीज निगम द्वारा खरीफ मौसम के लिए बायो सीड 799 सहित धान की विभिन्न उन्नत किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं.इसके अलावा पीएचबी-71,27पी31,27पी37,पायोनियर कंपनी की 734 एवं 738,एराइज 6464 गोल्ड जैसी बीज किस्में भी किसानों के लिए अनुशंसित हैं.बावजूद इसके प्रखंड के अधिकांश किसानों तक इन बीजों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पा रही है.उन्होंने कहा कि कई किसान जानकारी के अभाव में कम गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग करने को विवश हैं,जिससे उत्पादन में कमी आती है.वहीं कुछ कंपनियां किसानों को भ्रमित कर महंगे बीज बेच रही हैं,जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.प्रमुख उषा देवी ने कृषि मंत्री से मांग की है कि रोसड़ा प्रखंड में कृषि विभाग के माध्यम से अनुशंसित एवं प्रमाणित बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए,ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सके एवं खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके.इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि जिला कृषि पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,कृषि निदेशक बिहार,प्रबंध निदेशक बिहार राज्य बीज निगम,भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भी भेजी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar thak

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >