राजद का मना 28 वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को सातनपुर एनएच 28 स्थित बीएम ढाबा परिसर में मनाया गया.

उजियारपुर : राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को सातनपुर एनएच 28 स्थित बीएम ढाबा परिसर में मनाया गया. अध्यक्षता उजियारपुर संगठन जिला राजद के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने किया. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजद को गरीब, गुरबों, शोषितों व पीड़ितों की आवाज बताया. मौके पर अशोक सिंह, उमाकांत सहनी, प्रमोद कुमार, विजेन्द्र कुमार राम, उमेश पासवान, अनिल कुमार, रामउद्देश्य राय, महेश कुमार, रामबाबू महतो, नंदकिशोर महतो, महेशचंद्र प्रसाद यादव, संजीत कुमार, सनोज राम, अरुण कुमार राय, संजीव कुशवाहा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >