Samastipur: बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से लोगों में दहशत

प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. इससे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

कल्याणपुर . प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. इससे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. बताया जाता है कि कनौजर, नामपुर, तीरा, खरसंड पश्चिम पंचायत में बुधवार की सुबह से पानी बढ़ने के कारण वाटरवेज बांध के निचले हिस्से में बसे व नदी किनारे बसे लोगों के घर व बथान में बागमती नदी का पानी प्रवेश कर गया है. इससे आस-पड़ोस के लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है. आसपास के लोग मवेशियों के लिए ऊंचे स्थान की तलाश में जुट गये हैं. तत्काल लोग पशुओं को लेकर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग किनारे रहने को मजबूर हैं. तीरा पंचायत की मुखिया व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अर्चना कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि आशीष पटेल ने नदी किनारे बसे लोगों को अस्थायी आवासन को लेकर व्यवस्था में जुटे होने की जानकारी दी. केन्द्रीय जल आयोग के मापकर्ता इन्द्र देव राय ने बताया कि बागमती नदी का जलस्तर 50 मीटर बढ़ने से खतरे के निशान से 1,44, मीटर उपर हो गया है. मुजफ्फरपुर, बेनीवाद में बढ़त बना है. वहीं बुधवार से बेनीवाद में पानी की बढ़त रुक जाने की जानकारी दी है. सीओ शशि रंजन ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है. अभी बाढ़ का खतरा प्रखंड क्षेत्र में नहीं दिख रहा है. सीओ ने बताया कि जगह-जगह भ्रमण कर जानकारी ली गई है. बागमती नदी की जलस्तर दो दिनों में प्रखंड क्षेत्र में घटने की जानकारी दी गई है. वैसे नेपाल में वर्षा अगर नहीं हुई तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >