Samastipur: 6562 बेटिकट यात्रियों से 55.37 लाख का राजस्व

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर 18 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया.

समस्तीपुर. समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर 18 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम, जिसमें लगभग 192 टिकट जांचकर्मी रेलवे अधिकारी एवं आरपीएफ जवान शामिल थे. स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 6562 मामलों से जुर्माने के रूप में 55.37 लाख की राशि प्राप्त हुई. इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई. इस अभियान में जंक्शन स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये. इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरों पर बढ़ी हुई भीड़ देखी जा रही है. यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >