Samastipur News:बनारस में होने वाले आईआरईएफ अधिवेशन पर रेलकर्मियों की नजर

समस्तीपुर : 21- 22 सितंबर को इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के चतुर्थ अधिवेशन में आईआरईएफ अधिवेशन पर रेलकर्मियों की नजर टिकी है.

Samastipur News:समस्तीपुर : 21- 22 सितंबर को इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के चतुर्थ अधिवेशन में आईआरईएफ अधिवेशन पर रेलकर्मियों की नजर टिकी है. 18 जोन के जोनल इकाइयों एवं 7 प्रोडक्शन यूनिट के इकाइयों से बनारस के न्यू लोको कॉलोनी स्थित इंद्रप्रस्थ सामुदायिक भवन में रेलकर्मी जुटेंगे. रत्नेश कुमार वर्मा जोनल संयुक्त महासचिव ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन जोन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, सभी रिक्तियों पर बहाली, निजीकरण रोकने, आठवें वेतन आयोग की बहाली, बोनस सुधार, वेतन भत्तों में सुधार सहित रेलकर्मियों के कई ज्वलंत मुद्दे पर रणनीति एवं आगामी समय में संघर्ष के कार्यक्रम तय किये जायेंगे. श्री वर्मा ने कहा कि ये अधिवेशन इसीलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है कि दिसंबर 2024 में रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव में हमारे फेडरेशन से संबद्ध दो जोन-पूर्व मध्य रेल, पूर्वोत्तर रेल एवं एक उत्पादन इकाई आरसीएफ कपूरथला में यूनियन जीत कर आई है. रेलकर्मियों ने बड़े ही विश्वास के साथ हमें ये दायित्व दिया है हमारे फेडरेशन रेलकर्मियों एवं रेल परिवार के लिए उन्नत जीवन खुशहाल बुढ़ापा एवं निर्विघ्न ड्यूटी के लिए हर मोर्चे पर सरकार एवं रेल प्रशासन के साथ दिल्ली स्तर तक संघर्ष के लिए तैयार हो रही है. संगठन की पुरानी कमेटी को भंग करके चुनाव प्रक्रिया के द्वारा नई कमेटी का गठन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >