RPF ने विथान में ट्रेन में छापेमारी कर पकड़ा चोर गिरोह, भारी मात्रा में रेलवे का सामान बरामद

हसनपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ दो युवकों और एक कबाड़ दुकानदार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Railway News: समस्तीपुर जिला अंतर्गत आरपीएफ (RPF) हसनपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले एक गिरोह का भड़काफोड़ किया है. आरपीएफ एएसआई संजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विथान स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से दो चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया. साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

विथान स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से चुरा रहे थे बिजली के तार व उपकरण

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, विथान रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच संख्या 034218/C में दो आरोपी अंदर घुसकर उसमें लगे विद्युत फिटिंग के तार और अन्य उपकरण खोलकर चोरी कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची आरपीएफ की टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया.

पकड़े गए आरोपियों में विथान थाना क्षेत्र के गांजा बाजा गांव निवासी विद्यानंद कुशवाहा का पुत्र सुशील कुशवाहा और इसी गांव के भोला सदा का पुत्र ललित सदा (नाबालिग) शामिल है.

आरोपियों के पास से बरामद हुआ चोरी का सामान

दोनों चोरों के पास से बरामद प्लास्टिक की बोरियों से रेलवे के कई कीमती उपकरण और तार जब्त किए गए हैं:

  • सुशील कुशवाहा के पास से: कवर सहित विभिन्न लंबाई-मोटाई का 2 किग्रा तांबे का तार, 4 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, 5 स्ट्रगल स्विच, Emergency Light और 9 वाट की 4 ट्यूबलाइट.
  • ललित सदा के पास से: कवर सहित 2 किग्रा तांबे का तार, 4 मोबाइल चार्जing पॉइंट, 4 स्ट्रगल स्विच, 5 फैन के वायर गार्ड और 9 वाट की 2 ट्यूबलाइट.

खिड़की से घुसकर करते थे चोरी, 800 रु. प्रति किलो में कबाड़ी को बेचते थे माल

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यात्रियों और रेल कर्मचारियों से नजर बचाकर आपातकालीन खिड़की (Emergency Window) के जरिए बोगी के अंदर घुस जाते थे और चोरी की घटना को अंजाम देते थे.उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे तांबे के तारों को जलाकर या गलाकर तेलनी गांव स्थित एक कबाड़ दुकान में 800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचते थे.

कबाड़ दुकान पर छापेमारी, दुकानदार सत्यनारायण दास गिरफ्तार

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरपीएफ टीम ने तेलनी गांव में सत्यनारायण दास की कबाड़ दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में जला हुआ तांबे का तार बरामद हुआ. आरोपी सुशील कुशवाहा ने वहां रखे तारों के 3 बंडलों की पहचान करते हुए बताया कि उसने 2 दिन पहले ही इन्हें 800 रुपये में बेचा था. इसके बाद पुलिस ने कबाड़ दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया.इस सफल छापेमारी टीम में आरपीएफ के एएसआई संजीत प्रसाद, सुरेंद्र कुमार रजक, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के आरक्षी देव शंकर सिंह, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा, दीपक कुमार रजक और चंदन कुमार सिंह शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishana murari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >