रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. बिहार से दिल्ली, आनंद विहार, उधना जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी. नई समय-सारिणी और ट्रेनों की सूची देखें.

Special Trains List: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. इससे बिहार से दिल्ली, आनंद विहार, उधना और अन्य प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

रेलवे के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों तक जारी रहेगा.

ट्रेन संख्याट्रेनविस्तारित अवधि
02563बरौनी–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल31 जुलाई तक प्रतिदिन
02564नई दिल्ली–बरौनी क्लोन स्पेशल1 अगस्त तक प्रतिदिन
02569दरभंगा–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल31 जुलाई तक प्रतिदिन
02570नई दिल्ली–दरभंगा क्लोन स्पेशल1 अगस्त तक प्रतिदिन
05219मुजफ्फरपुर–आनंद विहार स्पेशल31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार
05220आनंद विहार–मुजफ्फरपुर स्पेशल1 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार
05579पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार स्पेशल31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार
05580आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल2 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार
05575सहरसा–आनंद विहार स्पेशल28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार
05576आनंद विहार–सहरसा स्पेशल30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार
09045उधना–मधुबनी स्पेशल26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार
09046मधुबनी–उधना स्पेशल27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार
09047उधना–झंझारपुर स्पेशल26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार
09048झंझारपुर–उधना स्पेशल27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे के इस फैसले से विशेष रूप से बिहार से दिल्ली और पश्चिम भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. त्योहारों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की समय-सारिणी और सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Aman gautam

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >