Samastipur News:शुरुआती 15 मिनट से आधार सत्यापित खाता से ही रेल आरक्षण

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदल गये हैं.

Samastipur News:समस्तीपुर : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदल गये हैं. आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको एक नये नियम का पालन करना होगा. अब किसी भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन बुकिंग विंडो खुलने के शुरुआती 15 मिनट सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगी. यानी, अगर आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से वेरिफाइड है तो आप टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 15 मिनट के दौरान आसानी से टिकट बुक कर पायेंगे. लेकिन जिन यात्रियों का अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, उन्हें इंतजार करना होगा. वह 15 मिनट बाद ही बुकिंग कर पायेंगे. उदाहरण के तौर पर कोई ट्रेन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग विंडो रात 12.20 बजे खुलेगी. अब 12.20 बजे से 12.35 बजे तक केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार वेरिफाइड है. बाकी यात्री इस दौरान बुकिंग नहीं कर पायेंगे. उन्हें 12.35 बजे के बाद ही मौका मिलेगा. दरअसल, आने वाले त्योहारों और शादी के सीजन में सामान्य टिकट बुकिंग में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है. टिकट खुलते ही कुछ ही सेकेंड में फुल बुकिंग हो जाती है. जुलाई 2025 में रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफाई पहले से अनिवार्य कर दिया था. उसी तर्ज पर अब जनरल रिजर्वेशन पर भी शुरुआती 15 मिनट का नियम लागू कर दिया गया है. इस बाबत समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पीआरएस काउंटरों पर सामान्य आरक्षण टिकटों की बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यात्री पूर्ववत समयानुसार टिकट प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 10 मिनट तक अधिकृत टिकट एजेंटों को आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी. यह नई व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि आरक्षण प्रणाली का लाभ सीधे आम यात्रियों तक पहुंचे. इसका दुरुपयोग न हो. इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >