उपकारा में छापेमारी, बंदियों में हड़कंप

जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी व एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोनैला स्थित उपकारा में छापेमारी की गई.

दलसिंहसराय : जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी व एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोनैला स्थित उपकारा में छापेमारी की गई. एसडीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान सभी वार्डों की गहनता से तलाशी ली गई. साथ ही वार्ड में रह रहे सभी कैदियों से पूछताछ की गई. हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार का आपत्ति जनक सामान नहीं मिला. वहीं उपकारा में कुल 124 बंदी हैं. इसमें 5 महिला व 119 पुरुष बंदी हैं जो अपनी सजा काट रहे हैं. छापेमारी से जेल में बंदियों के बीच हड़कंप मच गई. मौके पर जेल के पदाधिकारी सहित दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, उजियारपुर के मुकेश कुमार, घटहो के मंजुला मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >