पूसा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों ने लगाए पौधे, हरित परिसर बनाने का लिया संकल्प

Pusa News: पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

Pusa News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में शनिवार को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर. सुबैया ने की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है. सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी

अपने संबोधन में डॉ. सुबैया ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है. लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान हरित आवरण बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. उपस्थित प्रतिभागियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की गई.

एनएसएस के नेतृत्व में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. दिनेश रजक, कार्यक्रम पदाधिकारी (एनएसएस), कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया.

इस अवसर पर डॉ. संजय पटेल, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. सुदर्शन प्रसाद, डॉ. पिंटू चौधरी, ई. मनोज कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी सुनील कुमार गावस्कर, रवींद्र प्रसाद, नीरज कुमार, नवल किशोर पासवान तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >