प्रतिनिधि, समस्तीपुर: जिले में सरजमीनी सेवाओं के तहत शत-प्रतिशत लगान वसूली के लक्ष्य के मुकाबले बेहद निराशाजनक आंकड़े सामने आये हैं. समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 17.50 करोड़ रुपये था, जिसके सापेक्ष में अब तक केवल 7.87 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है. जो कुल लक्ष्य का 45 प्रतिशत है. इसमें ऑफलाइन माध्यम से 7.44 करोड़ और ऑनलाइन माध्यम से 42.81 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. प्रगति रिपोर्ट में जहां पूसा अंचल सूची में शीर्ष स्थान पर है, वहीं विभूतिपुर, मोहनपुर और हसनपुर जैसे अंचलों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है.राजस्व वसूली के मामले में टॉप तीन अंचलों ने 50% से अधिक का आंकड़ा पार किया है. पूसा ने 63.09% लक्ष्य हासिल किया है. 56.92 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 35.90 लाख रुपये वसूल कर पूसा जिला में पहले स्थान पर है. दलसिंहसराय ने 58.07% प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है. 75.03 लाख के लक्ष्य में से 43.57 लाख रुपये की वसूली कर यह दूसरे पायदान पर रहा.समस्तीपुर ने 58.03% लक्ष्य हासिल किया है. 1.20 करोड़ के बड़े लक्ष्य के मुकाबले 69.82 लाख रुपये वसूल कर तीसरे स्थान पर काबिज है.इसके अलावा मोरवा ने 53.85% प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है. जिले के कई बड़े अंचलों में वसूली की रफ्तार काफी धीमी रही, जो 50% के आंकड़े को भी छू नहीं सकी.उजियारपुर ने 1.24 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले केवल 48.99% (61.16 लाख रुपये) की वसूली की.कल्याणपुर अंचल का लक्ष्य जिले में सबसे बड़ा (1.56 करोड़ रुपये) था, लेकिन यहां मात्र 42.25% (65.91 लाख रुपये) ही वसूले जा सकी है.खानपुर (47.62%), वारिसनगर (46.97%), ताजपुर (45.70%) और रोसड़ा (41.79%) की स्थिति भी औसत रही. वहीं कई अंचल जिले के कुल औसत 45% से भी काफी कम है . सरायरंजन ने 1.02 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले केवल 38.66% वसूली की. विद्यापतिनगर ने 61.44 लाख के लक्ष्य में से मात्र 37.32% की वसूली.विभूतिपुर ने 1.29 करोड़ के भारी-भरकम लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 34.05% (44.05 लाख रुपये) की वसूली की. मोहनपुर ने 47.86 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 32.80% (15.70 लाख रुपये) की वसूली की. हसनपुर सबसे पीछे रहा. 88.61 लाख के लक्ष्य के मुकाबले यह अंचल मात्र 31.13% (27.58 लाख रुपये) ही वसूल कर पाया है. अंचलवार वसूली अंचल का नाम वार्षिक लक्ष्य कुल वसूली प्रगति (%) पूसा 56,92,000 35,90,830 63.09% दलसिंहसराय 75,03,100 43,57,300 58.07% समस्तीपुर 1,20,31,000 69,82,010 58.03% मोरवा 1,04,92,200 56,49,870 53.85% उजियारपुर 1,24,83,400 61,16,190 48.99% मोहिउद्दीननगर 79,55,800 38,88,500 48.88% खानपुर 84,08,600 4,004,430 47.62% वारिसनगर 88,61,300 41,62,160 46.97% ताजपुर 70,50,300 32,22,290 45.70% बिथान 56,92,000 24,86,040 43.68% शिवाजी नगर 95,83,100 41,40,960 43.21% कल्याणपुर 1,56,00,700 65,91,080 42.25% पटोरी 70,50,300 29,49,660 41.84% रोसड़ा 75,03,100 31,35,310 41.79% सिंघिया 61,44,800 25,01,480 40.71% सरायरंजन 1,02,19,600 39,50,950 38.66% विद्यापति नगर 61,44,800 22,93,040 37.32% विभूतिपुर 1,29,36,100 44,05,340 34.05% मोहनपुर 47,86,500 15,70,200 32.80% हसनपुर 88,61,300 27,58,800 31.13%
राजस्व वसूली में पूसा अंचल सबसे आगे, विभूतिपुर व हसनपुर की स्थिति चिंताजनक
समस्तीपुर में राजस्व वसूली की समीक्षा रिपोर्ट जारी। पूसा अंचल शीर्ष पर, जबकि विभूतिपुर और हसनपुर का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा। जानें पूरी रिपोर्ट।

राजस्व वसूली में पूसा अंचल सबसे आगे, विभूतिपुर व हसनपुर की स्थिति चिंताजनक