बेटी की मौत के ठीक एक साल बाद हादसे ने ली पिता की जान, समस्तीपुर में सड़क हादसे की दर्दनाक कहानी

दिघरा चौक पर देर रात स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन और एक युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

समस्तीपुर सड़क हादसा: पूसा थाना क्षेत्र के दिघरा चौक पर मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन आनन-फानन में वैनी बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इलाज के लिए ले जाते समय बिगड़ी हालत

मृतक की पहचान दिघरा निवासी स्व. रामचंद्र राय के 62 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना जी के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गये थे. हालत गंभीर होने पर उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचायी जा सकी.

पुलिस ने स्कॉर्पियो और युवक को पकड़ा

मृतक के दरवाजे पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

घटना की सूचना मिलते ही पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. वहीं दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और उसमें सवार एक युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले गयी. युवक से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो पर ताजपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत समिति का नेम प्लेट लगा हुआ है. वाहन के संबंध में जानकारी जुटाकर दुर्घटना की पूरी जांच की जा रही है.

हादसे के बाद चौक पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण

वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दिघरा चौक पर पहुंच गये. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पिछले साल बेटी की भी हादसे में हुई थी मौत

इस घटना के साथ मृतक के परिवार से जुड़ी एक पुरानी दर्दनाक घटना भी सामने आयी है. बताया गया कि 14 अगस्त 2025 को पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली चौक पर हाइवा की टक्कर में राकेश कुमार शर्मा की पुत्री की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. एक साल के भीतर सड़क हादसे में पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

यह भी पढे़ं:

समस्तीपुर में जमीन रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, CO पर भू-माफियाओं से मिलीभगत का दावा, अब होगी जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >