Samastipur News:मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर दिया धरना

मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर समाजसेवियों ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया.

Samastipur News:वारिसनगर : समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के दरभंगा-समस्तीपुर रेल पथ स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमती से सटे खाली स्थल पर रविवार को मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर समाजसेवियों ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता राघवेंद्र यादव ने की. संचालन शिवम यादव ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुख्य रूप से मुक्तापुर रेलवे गुमती पर ओवर ब्रिज बनने में विलंब को लेकर आम जनमानस के बीच आक्रोश फैलने की बातें कही. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बरसों से मुक्तापुर गुमटी पर ओवर ब्रिज बनाने के मांग को सरकार और प्रशासन के बीच रखा जा रहा है. कहा कि विगत 13 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद द्वारा ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया जा चुका है. आज आठ महीने बीत जाने के बाद भी ओवरब्रिज निर्माण का एक ईंट भी नहीं लग सका है. कहा कि घंटो जाम रहने के कारण समस्तीपुर- दरभंगा मुख्य पथ पर चलने वाले लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है. यहां तक कि समस्तीपुर सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किये गये मरीजों की जान जाम की वजह से एंबुलेंस में ही हो जाता रहा है. कई परीक्षार्थी की परीक्षा एवं विद्यार्थीयों का क्लास भी छूट जाता है. वक्ताओं ने कहा कि गुमटी बंद रहने से लगी जाम की वजह से लोगों का जीवन अस्त -व्यस्त हो चुका है. वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मुक्तापुर गुमटी पर अविलंब ओवरब्रिज बनाने की मांग रेल विभाग व सरकार से की. मौके पर पहुंचे रेल विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा गया. वक्ताओं ने बताया कि सोमवार को शिष्टमंडल से मुलाकात रेल अधिकारी से कराने की बातें कही गई. धरने को भोला राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, उप मेयर रामबालक पासवान, पैक्स अध्यक्ष नागमणि, अंकित सिंह, सौरभ सुमन, विकास झा, दिवाकर यादव, पंकज कुमार, रितिक यादव, अखलाकुर रहमान, विशो लाल यादव आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >