Samastipur News:बुलडोजर के खिलाफ मनाया विरोध दिवस

भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने माल गोदाम चौक स्थित पार्टी जिला कार्यालय से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया.

Samastipur News: समस्तीपुर : भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने माल गोदाम चौक स्थित पार्टी जिला कार्यालय से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलित-गरीब को बुलडोजर नहीं चलने दिया जायेगा. उन्हें सरकार पर्चा व रोजी-रोटी की सुरक्षा दे. बिना वैकल्पिक व्यवस्था के फूटपाथ उजाड़ना बंद करे. सभा की अध्यक्षता माले जिला कार्यालय सचिव अनिल कुमार चौधरी ने की. अंत में माले प्रतिनिधिमंडल ललन कुमार, फूलबाबू सिंह, रौशन कुमार, अनिल कुमार चौधरी, कुंदन कुमार ने जिला समाहर्ता को स्मार-पत्र दिया. मौके पर ललन कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, फूलबाबू सिंह, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, सुरेंद्र कुमार सिंह, रामचंद्र पासवान, रंजीत राम, गंगा प्रसाद पासवान, रौशन कुमार, बृज किशोर चौहान, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, राम विनय पासवान, कुंदन कुमार, जसविंदर राम, मनोहर कुमार, नवीन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >