Samastipur News:क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मिलने पर करेंगे समस्याओं का निपटारा : बीके सिंह

विधानसभा क्षेत्र के युवक रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. सड़कें जर्जर है. स्वास्थ्य सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है.

Samastipur News:मोरवा : विधानसभा क्षेत्र के युवक रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. सड़कें जर्जर है. स्वास्थ्य सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार की जरूरत है. यह बातें कही हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता बिरजेन्दू कुमार उर्फ बीके सिंह ने. शनिवार को चकलालशाही के पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका विजन इन समस्याओं के बारे में स्पष्ट है. जैसे ही हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा इन समस्याओं को दूर किया जायेगा. उनके पास युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के बहुत सारे संसाधन उपलब्ध हैं. जिससे जुड़कर युवा आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बड़े पैमाने पर लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं. क्षेत्र में महिलाएं रोजीरोटी को लेकर काफी शिकायत करती है. विगत 5 सालों में वर्तमान विधायक के द्वारा विकास के नाम पर कोई भी काम नहीं किया गया है. विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी. मौके पर जगन्नाथ सिंह रोशन झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >