श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में मरीज को रेफर करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, जांच कमेटी गठित

श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में मरीज को रेफर करने के बदले दो हजार रुपये मांगने का आरोप, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की।

Medical College Bribery: जिले के सरायरंजन स्थित नरघोघी के श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीज को रेफर करने के एवज में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित परिवार ने अस्पताल के डाटा ऑपरेटर पर बेहतर इलाज के लिए मरीज को उच्च संस्थान रेफर कराने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है.

कैंसर पीड़ित के परिजनों से दो हजार रुपये मांगने का आरोप

खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर टेढा निवासी रामज्ञान राय ने अस्पताल अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. शिकायत के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

  • रिश्वत की मांग: कैंसर पीड़ित मरीज के परिजन से रेफरल दस्तावेज बनाने के लिए डाटा ऑपरेटर द्वारा दो हजार रुपये मांगे गए.
  • परेशान करने की धमकी: पैसे देने से मना करने पर परिजनों को कथित तौर पर अस्पताल के बार-बार चक्कर लगवाने की बात कही गई.
  • तत्काल रेफर की मांग: परिजनों ने अधीक्षक से मरीज को अविलंब बड़े संस्थान में रेफर कराने और दोषी कर्मी पर कार्रवाई का अनुरोध किया.

अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश, कमेटी का हुआ गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रो. पूनम कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार आपूर्ति सेवा के अधिकारियों का काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन, 26 अगस्त तक चलेगा सांकेतिक विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >