नीट परीक्षा में प्रियंका ने 691 अंक लाकर किया नाम रौशन

दलसिंहसराय के घटहो किशनपुर निवासी प्रियंका मिश्रा ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परचम लहराया है.

दलसिंहसराय : दलसिंहसराय के घटहो किशनपुर निवासी प्रियंका मिश्रा ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परचम लहराया है.किशमपुर निवासी मां नूतन देवी अपनी बेटी की सफलता से काफी खुश है.पिता स्व.घनानंद मिश्रा के देहांत के बाद भी प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी और ऑनलाइन कोचिंग व सेल्फ स्टडी से प्रियंका ने नीट की कठिन परीक्षा पास कर अन्य लड़कियों के लिए मिसाल कायम कर दिखाया है.वह नीट की परीक्षा में सकेंड एटेम्पट में 720 अंक में से 691 अंक लाकर परचम लहराया है. उनका ऑल इंडिया रेंकिंग 3980 एवं केटेगरी रैकिंग 383 है. उनकी सफलता पर मां, भाई रौनक मिश्रा, अंकल अरुण झा सहित कई लोगों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >