Samastipur : निजी स्कूल अपनी सुविधानुसार पीएम कार्यक्रम के लिए देंगे बस

. सभी निजी स्कूलों में अधिकांश बच्चे बस से ही आते हैं. अगर आधा बस कार्यक्रम के लिए दे दिया जाये, तो स्कूल के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और स्कूल बंद करना पड़ेगा.

Samastipur : समस्तीपुर . 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मधुबनी यात्रा को देखते हुए समस्तीपुर जिले से उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को निजी स्कूलों के बस से पहुंचाने के लिए डीटीओ द्वारा बस उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया, तो स्कूल संचालकों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी. निजी स्कूल संचालकों का कहना था कि डीटीओ द्वारा जारी पत्र में चालीस सीट से अधिक संचालित बसों की मांग की गयी थी, लेकिन कितनी बस चाहिए इसका जिक्र नहीं होने से उहापोह की स्थिति कायम हो गयी थी. सभी निजी स्कूलों में अधिकांश बच्चे बस से ही आते हैं. अगर आधा बस कार्यक्रम के लिए दे दिया जाये, तो स्कूल के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और स्कूल बंद करना पड़ेगा. बताते चलें कि शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, होली मिशन हाई स्कूल सहित 12 निजी स्कूलों के बसों की संख्या पत्राचार में दर्शाते हुए उपलब्ध कराने को कहा गया था. डीटीओ विवेकचंद्र पटेल के समक्ष जब इस समस्या को रखा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि पठन-पाठन प्रभावित न हो यह देखते हुए निजी स्कूल बस सुलभ तरीके से उपलब्ध कराये.

समस्तीपुर के 1360 पंचायत प्रतिनिधि होंगे शामिल

मधुबनी में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में समस्तीपुर जिले से 1360 पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मनायेंगे. पीएमओ से स्वीकृति के बाद सभी पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है. इन्हीं प्रतिनिधियों को बस से मधुबनी पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है. बताते चलें कि मधुबनी में जिस दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है, उस दिन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है. राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पंचायत प्रतिनिधियों को पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश संबंधित जिले के डीएम को दिया है. पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम स्थल पर सुबह आठ बजे पहुंचा दिया जाने का शेड्यूल तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >