Samastipur : 18-19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी व बिजली गिरने की संभावना

पूर्वानुमानित अवधि में अगले दाे दिनों तक उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते हैं.

Samastipur : समस्तीपुर . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 18 से 22 अप्रैल 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में अगले दाे दिनों तक उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते हैं. जिसके कारण 18 से 19 अप्रैल काे गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी की संभावना है, साथ ही तेज सतही हवायें चलने की भी संभावना है. दो दिनों के बाद 18 से19 अप्रैल के बाद माैसम शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोेपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >