Samastipur : उत्तर बिहार के कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना

उत्तर बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बरकरार है.

समस्तीपुर . उत्तर बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बरकरार है. ऐसा अगले तीन दिनों तक मानसून की सक्रियता के कारण होगा. डा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाये रह सकते हैं. 16-17 सितंबर को सिवान, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढी पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में अधिकतर स्थानों पर मध्यम से थोड़ी अधिक वर्षापात हो सकती है. कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के संकेत भी मिल रहे हैं. इस अवधि में अधिकतम तापमान के 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना जतायी गयी है. वहीं न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की बात कही गयी है. इस दौरान पुरवा हवा चलेगी. इसकी औसत रफ्तार पांच से दस किलो मीटर प्रतिघंटे के बीच बनी रह सकती है. बताते चलें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >