Samastipur News:जमीन विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस दल पर हमला, तीन गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव में एक जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस दल पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव में एक जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस दल पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया. इस घटना में एक दारोगा समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घायल दारोगा जय नन्दन शर्मा, बीएमपी के जवान रोहित कुमार, ओम प्रकाश सिंह एवं राम विलास कुमार का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया जा रहा है. पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी अनिल कुमार, संजय कुमार एवं हरदेव महतो बताया गया है. बताया जाता है कि गांव में दो पक्षों के जमीनी विवाद को लेकर मापी प्रक्रिया चल रही थी. सोमवार को एसडीओ के फोनिक आदेश पर थानाध्यक्ष ने पुलिस दल को अगले आदेश तक निर्माण कार्य रोकने के लिए भेजा था. पुलिस के पहुंचते ही एक पक्ष के लोग हमलावर हो गया. लोगों ने तेज हथियार से भी वार किया. दारोगा का पुलिस वर्दी भी फाड़ दिया. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है. उसके बाद घायल दरोगा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >