ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 89 गुम मोबाइल लौटाए, खिल उठे लोगों के चेहरे

जिला पुलिस की 'ऑपरेशन मुस्कान' टीम ने 89 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं. इन मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है. महीनों से अपने खोए हुए फोन का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई है.

Operation Muskan: जिला पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 89 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक खरीदारों को सौंप दिए. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अरविंद प्रताप सिंह और साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए.

22 लाख रुपये के मोबाइल बरामद

एसपी ने बताया कि बरामद 89 मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 22 लाख रुपये है. ये मोबाइल गृहभेदन, चोरी, झपटमारी अथवा अन्य कारणों से लोगों के पास से गुम हो गए थे. महीनों बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया.

छह टीमों ने चलाया अभियान

एसपी ने बताया कि जिले में गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में अनुमंडल स्तर पर छह अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

अभियान के दौरान:

  • सदर अनुमंडल-1 की टीम ने 19 मोबाइल बरामद किए।
  • सदर अनुमंडल-2 ने 18 मोबाइल बरामद किए।
  • दलसिंहसराय अनुमंडल ने 27 मोबाइल बरामद किए।
  • रोसड़ा अनुमंडल ने 11 मोबाइल बरामद किए।
  • पटोरी अनुमंडल ने 12 मोबाइल बरामद किए।
  • साइबर थाना ने 2 मोबाइल बरामद किए।

बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा सम्मान

दलसिंहसराय अनुमंडल की मोबाइल रिकवरी टीम में पुअनि रिचा सिंह के नेतृत्व में 15 मोबाइल तथा विद्यापतिनगर थाना के मोबाइल रिकवरी प्रभारी अमृत राज के नेतृत्व में 10 मोबाइल बरामद किए गए. बेहतर कार्य के लिए एसपी ने दोनों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है.

पहले भी लौटाए जा चुके हैं 1820 मोबाइल

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक 1,820 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >