Samastipur News:अनुकंपा अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुख्य द्वार के बगल में अनुकंपा पर नियुक्ति से संबंधित मांगों को लेकर तीन दिनों से धरना पर बैठे आश्रितों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के बगल में अनुकंपा पर नियुक्ति से संबंधित मांगों को लेकर तीन दिनों से धरना पर बैठे आश्रितों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए आश्रितों में पूसा पुलिस के अनुसार 7 पुरुष एवं 6 महिलाएं शामिल हैं. प्रशासन का बताना था कि विश्वविद्यालय द्वारा चिन्हित जगह पर धरना करें. लेकिन धरना पर बैठने वाले लोगों का कहना था विश्वविद्यालय द्वारा बनाये धरना स्थल विश्वविद्यालय के छोड़ पर है जहां काफी जंगल है. एसडीओ से मिले आदेश में विश्वविद्यालय परिसर लिखा हुआ था. यह भी विश्वविद्यालय परिसर है. धरना स्थल पर पहुंचे सीओ पल्लवी का बताना है कि उच्च अधिकारी के आदेश के आलोक में इन लोगों को यहां से हटाने के लिए कहा गया. नहीं हटने पर इन्हें पुलिस कस्टडी में लिया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव के द्वारा आवेदन भेज दिया गया है. जिसमें धरना पर बैठे लोगों पर कई आरोप लगाये गये हैं. ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर कार्यरत आधे दर्जन से अधिक कर्मियों के परिजन अनुकंपा पर नौकरी पाने को लेकर वर्षों से विश्वविद्यालय का चक्कर लगाते थक जाने पर कई बार धरना एवं प्रदर्शन किया. लेकिन आश्वासन के बावजूद इन्हें कुछ भी नहीं मिला. विश्वविद्यालय में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत विनोद कुमार राय की मौत पिछले विधानसभा चुनाव में हो गई थी. ऐसे ही कई और भी लोग हैं लेकिन विश्वविद्यालय के उदासीन रवैया के कारण उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं. स्थानीय थाना अध्यक्ष से कई बार बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी. सीओ ने बताया कि जिला के निर्देशानुसार अनुकम्पा अभ्यर्थियों एवं आश्रितों को उक्त स्थल से हटा दिया गया. दिवंगत बिनोद राय के आश्रित मिथिलेश कुमार राय के अनुसार विवि में परीक्षा चल रही है. इस अवधि में धरना नहीं करने के निजी मुचलके पर हस्ताक्षर करा कर हिरासत में लिये गये आश्रितों को मुसरीघरारी थाना से छोड़ दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >