उपमुख्यमंत्री के काफिले के दौरान हसनपुर में हंगामा, पुलिसकर्मी घायल

हसनपुर में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के काफिले के गुजरने के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई. भीड़ द्वारा पथराव किए जाने की आशंका है, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Samastipur News: हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के काफिले के गुजरने के दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

उपमुख्यमंत्री से मिलने के लिए जुटी थी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पटसा से लौट रहे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और अपनी समस्याएं बताने के लिए सड़क किनारे एकत्र हुए थे. बताया जा रहा है कि कुछ लोग कथित रूप से छीनी गई जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे थे.

भीड़ और पुलिस के बीच हुई झड़प

काफिले को सुरक्षित निकालने के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई. स्थानीय स्तर पर भीड़ की ओर से पथराव किए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना में स्थानीय थाना का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसका उपचार कराया गया.

वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हाल में खाली कराई गई थी जमीन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही सुंदरिया नगर में बसे लोगों से न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराई गई थी. इसी मामले को लेकर लोग उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे. पुलिस की सक्रियता के कारण उपमुख्यमंत्री का काफिला बिना रुके सुरक्षित घटनास्थल से निकल गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishana murari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >