जोड़पुरा में हुए गोली कांड का हुआ खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

हलई थाना क्षेत्र के जोड़पुरा गांव में बीते दिनों अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बंधन बैंक के कर्मी के साथ की गयी लूटपाट एवं गोली मारने की घटना का खुलासा कर दिया गया है

शाहपुर पटोरी : हलई थाना क्षेत्र के जोड़पुरा गांव में बीते दिनों अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बंधन बैंक के कर्मी के साथ की गयी लूटपाट एवं गोली मारने की घटना का खुलासा कर दिया गया है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि बंधन बैंक के कर्मी के साथ जोड़पुरा गांव में अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर नकद पैसा एवं अन्य कागजात का लूटपाट की गयी थी. घटना में शामिल तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. लूट का पैसा 4900 सौ रुपये, कागजात, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ग्राहक का आधार कार्ड का फोटो कॉपी आदि बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान हलई थाना क्षेत्र के दरबा चौड़ से तीनों अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया है. तलाशी के दौरान अपराधकर्मी जोड़पुरा निवासी मो. इस्लाम के पुत्र मो. रसीद के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक मोबाइल, मालपुर निवासी अरुण महतो के पुत्र मुन्ना के पास से एक कारतूस एवं एक मोबाइल, जोड़पुरा निवासी हीरालाल चौधरी के पुत्र नवीन कुमार के पास से एक कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मियों के पूर्व के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. इस छापेमारी में पुलिस निरीक्षक शिवपूजन कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अभिजीत कुमार सतीश, रंगलाल साह, उमेश सिंह, श्वेता कुमारी, अमित कुमार, अरविंद कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार व पुलिस बल शामिल थे. ज्ञात हो कि हलई थाना क्षेत्र के जोड़पुरा-पटोरी पथ के जोड़पुरा गांव स्थित बाड़ा गाछी के निकट अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी को पैसा छिनने के उद्देश्य से गाड़ी रोका और नहीं रुकने पर पेट में गोली मार दी. गोली लगने के बावजूद भी बंधन बैंक के कर्मी ने बिना बाइक रोके, बाइक चलाकर सिरदिलपुर स्थित बंधन बैंक के ब्रांच पर पहुंचे और गिर गया. बैंक में मौजूद कर्मियों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >