पुलिस ने जब्त की महिला की जली हुई लाश के टुकड़े व हड्डियां

थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत में एक विवाहिता ने गले में फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत में एक विवाहिता ने गले में फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना पर मृतका के मायके से आये लोगों ने उजियारपुर पुलिस को ससुराल पक्ष पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को आग में जला देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. मायके पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रोसड़ा निवासी सुंदर दास की पुत्री ज्योति कुमारी (22) ने 5 वर्ष पूर्व उजियारपुर थाना के पतैली पूर्वी गांव के उमेश चौधरी उर्फ डिंडा के पुत्र दिनकर चौधरी से प्रेम विवाह किया था. इसके कुछ दिनों बाद से दोनों के बीच अंतर्जातीय होने को लेकर मतभेद होने लगा. इसी बीच शनिवार की सुबह अचानक ज्योति का फंदा पर लटक कर मौत हो जाने की खबर सुनने को मिली.

घटना की तफ्तीश में जुटी एफएसएल की टीम, पांच वर्ष पूर्व ज्योति कुमारी ने किया था प्रेम विवाह

जिसके बाद जब वे लोग अन्य रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनके आने से पहले साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जला दिया. इसके बाद उनलोगों ने पुलिस के 112 की टीम को फोन कर श्मशान में ही बुला कर मामले की जानकारी दी. इधर, घटना के संबंध में उजियारपुर एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर एफएसएल की टीम से घटनास्थल की जांच कराते हुए मृतका के पिता के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >