Samastipur News:Crime News:सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की तस्वीर, पुलिस से शिकायत

नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के समीप शुक्रवार को उचक्कों ने एक बाइक चोरी कर ली. बाइक चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Samastipur News:Crime News:

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के समीप शुक्रवार को उचक्कों ने एक बाइक चोरी कर लिया. बाइक चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इसमें चोरी के बाइक के साथ आरोपित की तस्वीर भी दिख रहा है. इस संबंध में पीड़ित बाइक के मालिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव के रामभरोष मिश्रा ने नगर थाना में एक आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत की है. बताया कि शुक्रवार को ताजपुर रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के पास एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर काम कर रहा था. इस दौरान किसी ने बाइक चोरी कर लिया. घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करते आरोपित की तस्वीर मिली है. वहीं दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड 34 स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के समीप बुधवार को बदमाशों ने एक स्कार्पियो चोरी कर लिया. इस बाबत वाहन के मालिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना निवासी रत्नेश प्रसाद सिंह ने नगर थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया कि काशीपुर वार्ड 34 स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के समीप मकान है. बीते 27 अगस्त को हर दिन के तरह रात करीब साढे नौ बजे वाहन का चालक गर्ल्स हाई स्कूल चौक के समीप स्कार्पियो लगाकर अपने घर चला गया. दूसरे दिन सुबह छह बजे जब चालक गर्ल्स हाइ स्कूल के समीप आया तो देखा कि उक्त स्थल से स्काॅर्पियो गायब है. नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले में जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >