Samastipur News:रंगारंग कार्यक्रम के साथ फोटो प्रदर्शनी का हुआ समापन

भारत सरकार के सीबीसी द्वारा 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का समापन बुधवार को हुआ.

Samastipur News:कल्याणपुर : भारत सरकार के सीबीसी द्वारा 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का समापन बुधवार को हुआ. विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर आयोजित प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा कल्याणपुर के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी आयोजित थी. अंतिम दिन चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता कार्यक्रम, जन जागरुकता रैली निकाली गयी. प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रचार मनीष कुमार ने कहा कि भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा चलायी जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर केंद्रित रहा. समापन समारोह के दौरान विभाग में पंजीकृत दल एवं उपस्थित बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत दी गयी. धन्यवाद ज्ञापन मिहिर कुमार झा ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >