Samastipur News:पेयजल के संकट से जूझ रहे रायपुर के लोग

खंड के रायपुर वार्ड दो, तीन, दस, ग्यारह व बारह के ग्रामीण पांच दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं.

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के रायपुर वार्ड दो, तीन, दस, ग्यारह व बारह के ग्रामीण पांच दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. ग्रामीण पानी पीने, नहाने व कपड़े धोने के लिए यत्र-तत्र से पानी लाने को विवश हैं. यहां तक पानी खरीदकर पी रहे हैं. बताते हैं कि इस पांच वार्डों के करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचईडी विभाग के जलमीनार से पानी की आपूर्ति की जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि छठ पूजा जैसी महापर्व में भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. घर की साफ-सफाई से लेकर लिपाई पुताई तक में पानी की जरूरत होती है. यह पहली बार नहीं हुआ है. हमेशा मोटर जलने की शिकायत रहती है. पीएचईडी से शिकायत करने के बावजूद समस्या यथावत है. प्रखंड मुख्यालय स्थित रायपुर वार्ड दस निवासी व खाद व्यवसायी विनोद चौधरी ने बताया कि पानी के बिना एक दिन भी लोग नहीं रह पाते हैं. विवश होकर खुद का समरसेबल गड़ा रहे हैं. पीएचईडी के जेई को कहकर थक गये लेकिन कल होता ही नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >