सिंघियाघाट स्टेशन पर 7 महीने से खड़ा निष्क्रिय रैक, यात्रियों को 4 फीट नीचे कूदकर उतरना पड़ रहा

समस्तीपुर मंडल के सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन पर एक निष्क्रिय रैक पिछले सात महीनों से प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर खड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है. मुख्य लाइन पर ट्रेन क्रॉसिंग के दौरान यात्रियों को बिना प्लेटफॉर्म के नीचे उतरना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है.

Samastipur News: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन की लापरवाही यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पिछले सात महीने से एक निष्क्रिय रैक/कोच खड़ा है, जिससे पूरा प्लेटफॉर्म बाधित है. इसके कारण ट्रेन क्रॉसिंग के समय यात्री ट्रेनों को मुख्य लाइन पर रोका जा रहा है, जहां प्लेटफॉर्म नहीं होने से यात्रियों को लगभग चार फीट नीचे उतरना पड़ता है.

Singhia Ghat News: बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान

स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य लाइन पर प्लेटफॉर्म नहीं होने के कारण यात्रियों को कंक्रीट और पत्थरों पर सीधे उतरना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है. सिंघियाघाट स्टेशन का प्लेटफॉर्म पहले से ही नीचा है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है.

आरटीआई के जवाब पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में सीमित समय के लिए प्लेटफॉर्म पर खाली रैक या कोच खड़ा किया जाता है. अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि यह अस्थायी व्यवस्था थी तो सात महीने बाद भी रैक को क्यों नहीं हटाया गया.

यात्रियों ने प्लेटफॉर्म खाली कराने की मांग उठाई

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेल प्रशासन से प्लेटफॉर्म संख्या-2 को तत्काल खाली कराने की मांग की है ताकि ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से प्लेटफॉर्म पर हो सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. रालोमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि यदि रेलवे निष्क्रिय रैक नहीं हटा सकता तो सिंघियाघाट स्टेशन को स्थायी रूप से मालगाड़ी रैक प्वाइंट घोषित कर देना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >