Samastipur : जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री का सामान छूटा

जनसाधारण एक्सप्रेस में एक यात्री का सामान छूट गया. सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने उसे बरामद किया.

समस्तीपुर . जनसाधारण एक्सप्रेस में एक यात्री का सामान छूट गया. सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने उसे बरामद किया. जानकारी के अनुसार सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुआ कि 15232 मे साधारण कोच में एक पीला रंग का बोरा व एक लाल रंग का बैग छूट गया है. सूचना के आलोक में समय 6:10 बजे आगमन पश्चात उक्त बोरा व बैग को ऑन ड्यूटी स्टाफ हेड कान्सटेबल अश्विनी कुमार ने बरामद कर पोस्ट पर लाकर यात्री को सूचित किया. सूचना पाकर यात्री निवासदास, पोस्ट पर उपस्थित हुए. अपना सामान लिया. अनुमानित कीमत 7000 आंकी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >