Samastipur News:जयनगर इंटरसिटी में चढ़ने के क्रम में यात्री फिसला, जख्मी

समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर भागलपुर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम में एक यात्री का पैर फिसल गया.

Samastipur News: समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर भागलपुर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम में एक यात्री का पैर फिसल गया. जिससे वह ट्रेन के चपेट में आ गया. इसमें उसका दायां पैर कट गया. घटना की जानकारी मिलने पर टिकट निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की मेडिकल टीम के साथ पहुंची. इसके बाद उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अजीत कुमार ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गाड़ी संख्या 15553 में चलती गाड़ी में चढ़ने के क्रम में पैर फिसल कर गाड़ी के नीचे आ गया. उसे मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता है. सूचना के बाद नवीन सिंह सहायक उप निरीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना टीटी ऑफिस, स्टेशन मास्टर व जीआरपी को दी. टीटी ऑफिस को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर को कॉल करने के कहा गया. घायल व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर पांच पर स्टेशन के बीच में पड़ा हुआ था. वहां कांस्टेबल अजीत कुमार व कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे. मेडिकल टीम और जीआरपी समस्तीपुर पहुंची. मेडिकल टीम के डॉक्टर द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया. घायल व्यक्ति से पूछने पर उन्होंने अपना नाम जीवन कुमार चौधरी (50) बताया है. वह दरभंगा जिला के मनीगाछी नेहरा वार्ड नंबर 12 का रहने वाला बताया गया है. इसके बाद में सहायक उप निरीक्षक नवीन सिंह द्वारा कांस्टेबल अजीत कुमार व जीआरपी स्टाफ मेडिकल स्टाफ के सहयोग से स्ट्रेचर पर लोड कर उसे उठाकर एंबुलेंस में रखा गया. इलाज के लिए जीआरपी स्टाफ के साथ भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >