Samastipur : भूमि विवाद में फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में दहशत

बरई टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई.

Samastipur : उजियारपुर . थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत के शंकर चौक के समीप बरई टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिससे आसपास के लोगों का दिल दहल गया. हालांकि घटना में किसी पक्ष के लोग जख्मी या हताहत नहीं हुए. परंतु स्थिति तनावपूर्ण बनी है. पुलिस प्रशासन गांव में शांति बहाल हेतु लगातार कैंप कर रही है. घटना बुधवार देर शाम की बताई गई है. बताया गया है कि मंटुन चौरसिया और अमीर लाल चौरसिया के बीच दो कट्ठे जमीन के लिए बहुत पहले से विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर बुधवार की शाम दोनों पक्षों के लोगों बाता बाती में मारपीट की नौबत आ गई. इसके बाद वहां फायरिंग शुरू हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. स्थानीय लोगों की मानें तो कई राउंड गोली चलने की बात बताई जा रही है. कतिपय लोगों द्वारा बमबारी होने की बात भी कहीं जा रही है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना के पीछे कारण भूमि विवाद बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने की कार्रवाई कर रही है. वहीं आवेदन आने पर कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही है. वहीं गांव के लोग घटना के बाद दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >