Panchayat Samiti member''s husband shot in Samastipur: गोविंदपुर गांव में पंसस पति पर फिर से चली गोली, घर में घुसकर बचाई जान

रोसड़ा पुलिस के शिथिल रवैया को देखते ही अपराधियों के मंसूबे फिर से फलने फूलने लगा है.

Panchayat Samiti member”s husband shot in Samastipur: रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस के शिथिल रवैया को देखते ही अपराधियों के मंसूबे फिर से फलने फूलने लगा है.एक बार फिर गोविंदपुर गांव के पंसस पति सुरेश प्रसाद सिंह पर अपराधियों ने शुक्रवार को फायरिंग कर दी.बटहा गांव से रोसड़ा की ओर मोटरसाइकिल से अकेले आ रहे पंसस पति पर गोविंदपुर गांव के पंकज सिंह के घर के निकट विपरीत दिशा से तीन की संख्या में आ रहे अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी.संयोगवश उन्हें गोली नहीं लगी.दहशत में आए पंसस पति ने अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से आगे बढ़ाया.परंतु बाइक सवार अपराधी ने उनका पीछा कर गोली चलाने का प्रयास करने लगे.पंसस पति ने अपनी मोटरसाइकिल को सड़क पर ही छोड़ एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई.वहीं से उन्होंने पुलिस को सूचना दी.सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया.सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच चुकी थी.बाइक सवार तीनों अपराधी भाग चुके थे.घटनास्थल से पुलिस ने एक पिलेट बरामद की है.

– सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक पिलेट किया बरामद

गांव से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.श्री सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों में दो को वे पहचानते हैं.तीसरे को नहीं पहचान सके.कुछ दिन पूर्व रंगदारी मांगने एवं फायरिंग करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के दो आरोपी पर फिर से जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगा रहे थे.बता दें कि विगत दिनों गोविंदपुर गांव में रंगदारी मांगने एवं गोलीबारी करने के मामले में पंसस पति सुरेश प्रसाद सिंह के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में चार युवकों को आरोपित किया गया था.जिसमें अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.ग्रामीणों द्वारा महापंचायत किए जाने के बाद पुलिस एक्शन में आई थी.परिणाम स्वरूप घटना के लाइनर एवं मैनेजकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी थी.उसके बाद पुनः पुलिस प्रशासन ने शिथिलता दिखा दी.जिस कारण अपराधियों के मंसूबे फिर से बुलंद हो गई.इस संबंध में पूनि सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि गोली चली है.घटनास्थल से एक पिलेट बरामद हुई है.अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >