निरीक्षण कर घटिया सामग्रियों को बदलने का दिया आदेश

बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को अजना व खजुरी पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इसमें अजना में पोखरा के पास चबूतरा निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर तत्काल काम रोकते हुए गुणवत्ताहीन सामग्रियों को बदलने का निर्देश दिया.

कल्याणपुर : बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को अजना व खजुरी पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इसमें अजना में पोखरा के पास चबूतरा निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर तत्काल काम रोकते हुए गुणवत्ताहीन सामग्रियों को बदलने का निर्देश दिया. वहीं खजुरी पंचायत में नाला निर्माण में घटिया ईंट लगाने पर आपत्ति जताते हुए तत्काल काम को रोक कर ईंट वापस करने का आदेश दिया है. साथ ही, गुणवत्ताहीन सामान लगाने पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि इसमें आगे अगर गुणवत्ताहीन सामग्री लगाने की बात सामने आती है तो संबंधित संवेदक व कर्मियों पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >