Samastipur News: 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है तथा 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है तथा 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 7, 14, 11 एवं 28 जून को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे बरौनी, 11.30 बजे समस्तीपुर, 12.50 बजे दरभंगा एवं 14.35 बजे सीतामढ़ी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 8, 15, 22 एवं 29 जून (रविवार) को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर 19.15 बजे सीतामढ़ी, 20.20 बजे दरभंगा, 22.00 बजे समस्तीपुर, 23.45 बजे बरौनी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 6 जून से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी. गाड़ी सं. 04605 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल गुवाहाटी से 9 जून से 14 जुलाई, तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >