Samastipur News:प्रशिक्षित दीदियां ही स्कूली बच्चों का तैयार करेंगी पोशाक

प्रखंड के क़ुबौलीराम स्थित सिलाई केंद्र में सिलाई कार्य के लिए 25 दीदियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ.

Samastipur News: पूसा : प्रखंड के क़ुबौलीराम स्थित सिलाई केंद्र में सिलाई कार्य के लिए 25 दीदियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ. अध्यक्षता करते हुए मुखिया रामबाबू सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पोशाक तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी जीविका दीदियों को ही दिया गया है. जीविका परियोजना ने करोड़ों महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है. इस सिलाई केंद्र पर 25 प्रशिक्षित जीविका दीदी मिलकर कार्य करेंगी. मुख्य कार्य जीविका के सहयोग से उपलब्ध कराये गये कपड़ों से बच्चों का स्कूल पोशाक तैयार करना है. सरकार की ओर से समय-समय पर सिलाई कटाई संबंधी कार्य दिया जायेगा. प्रखंड परियोजना प्रबंधक इंद्र कुमार कांति, क्षेत्रीय समन्वयक शिवचंद्र कामत, सामुदायिक समन्वयक आरती कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >