विद्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित 46 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा

जिला शिक्षा विभाग अपने ही कर्मियों से परेशान है. सख्ती व निर्देश के बाद भी विद्यालय के निरीक्षण में कोताही बरती जा रही है. वहीं, बिना सूचना के शिक्षकों का अनुपस्थित होना जारी है.

समस्तीपुर : जिला शिक्षा विभाग अपने ही कर्मियों से परेशान है. सख्ती व निर्देश के बाद भी विद्यालय के निरीक्षण में कोताही बरती जा रही है. वहीं, बिना सूचना के शिक्षकों का अनुपस्थित होना जारी है. जिले में बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले को जिला शिक्षा विभाग ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. विद्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने को लेकर 46 शिक्षकों का वेतन काट दिया गया है. रोस्टर के अनुसार विद्यालय में निरीक्षण करने में लापरवाही बरतने के मामले में 50 का वेतन काटा गया है. आदेश की अवहेलना के मामले में 50 कनीय अभियंता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एमटी, जेएमटी, बीआरपी, डीआरपी का एक दिन का वेतन कटौती किया गया है. इस आलोक में कनीय अभियंता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एमटी, जेएमटी, बीआरपी, डीआरपी ने 9, 10, 11, 14 व 15 मई को विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया. इसको लेकर आदेश की अवहेलना करने को लेकर वेतन की कटौती की गई है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के आलोक में जांच कराया जा रहा है. बावजूद कोताही बरती जा रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रत्येक दिन विद्यालय का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है. रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चांदचौर की शिक्षिका अरबिया खातून, दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय दलसिंहसराय में पूजा कुमारी, मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की पूजा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय सिरचन राय टोल के धर्मेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय रविदास टोल की प्रिया कुमारी, निशु कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय असीनचक की जूली, वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के शिक्षक अमित कुमार रंजन, उच्च विद्यालय वारिसनगर के राजा राम चौरसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखपुर उर्दू की अर्चना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हजपुरवा की शारदा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के अमित कुमार, कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ध्रुवगामा मालीनगर की प्रिया कुमारी, कुमारी सुषमा, मध्य विद्यालय वीरसिंहपुर के राजेंद्र मेहता, मध्य विद्यालय मनीकौली की पूजा कुमारी, अनामिका कुमारी, प्राथमिक विद्यालय धोधराहा उत्तरी के राम किंकर चौधरी, बुनियादी विद्यालय टारा की सरोज कुमारी, आरती गुप्ता, विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक मकतब मड़वा के अबरार आलम, विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तरुनिया की शिक्षिका सोमी कुमारी, शिक्षक जितेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर के फूल कुमार पंडित, प्राथमिक विद्यालय पटपारा दक्षिण सिंकु कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केराई सरपती कुमारी कृति, अदिति सिंह, आर्या सिंह, प्राथमिक विद्यालय सरगोंछा खैराज की प्रतिभा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय महिषी के मिथिलेश प्रसाद, मध्य विद्यालय समर्था के पंकज कुमार, उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय मालती की शिक्षिका रश्मि प्रभा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालती की शिक्षिका विजय लक्ष्मी, खानपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गिदरगंज की अमृता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय सिरहा की रीना कुमारी, सीमा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमसौर की सिंधु कुमारी, हसनपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कन्या सकरपुरा की पूनम कुमारी, पटोरी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय साह टोल की कुमारी दीक्षा गुप्ता का वेतन काटा गया है. वही रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत कनीय अभियंता संजय कुमार, बीपीएम मनीष कुमार, बीआरपी विमलकांत झा, केआरपी अनिता कुमारी, बीआरपी योगेश कुमार पासवान, विभूतिपुर प्रखंड के एएमटी सोनू कुमार, जेएमटी कौस्तूब रंजन, केआरपी नीरज कुमार, कल्याणपुर प्रखंड के डीपीएम नीलमणि कुमार, आईसीटी डीएमटी उदय शंकर, कनीय अभियंता अरुण कुमार, मोरवा प्रखंड के कनीय अभियंता सत्येंद्र कुमार, बीआरपी विष्णुदेव महतो, मध्याह्न भोजन योजना बीआरपी प्रीतम प्रकाश, पटोरी प्रखंड के मध्याह्न भोजन योजना बीआरपी दिनेश कुमार, पूसा के बीपीएम चंदन कुमार, विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मध्याह्न भोजन योजना बीआरपी चंदन कुमार, केआरपी प्रमीला कुमारी, खानपुर प्रखंड अंतर्गत मध्याह्न भोजन योजना बीआरपी दीपक कुमार, जेएमटी शिवशंकर राम, पूसा प्रखंड अंतर्गत बीपीएम चंदन कुमार, कनीय अभियंता कौस्तूब रंजन, उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बीपीएम मो. अजीमुद्दीन, आशीष रंजन, कनीय अभियंता रितु राज, दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत कनीय अभियंता सिद्धार्थ चंद्रा, लिपिक राम नरेश पंडित, मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बीआरपी हरेकिशुन प्रसाद, सिंघिया प्रखंड के बीआरपी सविर अली, बीआरपी सविर अली, हसनपुर प्रखंड अंतर्गत बीआरपी शत्रुध्न महतो, सगीर अहमद, मो. अजरूद्दीन, कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बीआरपी आशुतोष कुमार, खानपुर प्रखंड अंतर्गत बीआरपी शिवशंकर राम, कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार, केआरपी सहदेव कुमार का वेतन काट लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >