ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

विद्यापतिधाम स्टेशन पर गुरुवार को रेल ट्रैक पार करने के दौरान एक वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी

विद्यापतिनगर. विद्यापतिधाम स्टेशन पर गुरुवार को रेल ट्रैक पार करने के दौरान एक वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. उसकी पहचान दलसिंहसराय के कोनैला के रामचंद्र दास की पत्नी बेदमिया देवी (60) के रूप में हुई. सूचना पर पहुंची जीआरपी बछवाड़ा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि महिला कोनैला से जन सेवा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए विद्यापतिधाम स्टेशन आई थीं. इसी बीच वह मोबाइल से बातचीत करते हुए रेल ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं. तभी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी. घटनास्थल पर महिला के मोबाइल पर कई बार रिंग हुआ तो किसी ने कॉल को रिसीव किया तो पता चला कि मोहिउद्दीननगर थाने क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में रह रही बेटी रेणु देवी की कॉल थी. जिससे उसकी पहचान हुई. सूचना पर परिजन बदहवास घटना स्थल की ओर भागे. परिजनों ने बताया कि जालंधर में रह रहे पति से मिलने महिला जा रही थीं. घटित घटना से परिजनों का रो-रोकार बुरा हाल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >