Samastipur News:दो साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पति निकाल रहा घर से बाहर

हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति उसे घर से निकालने की धमकी दे रहा है. लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए हलई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दो साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था. उसके कोई बच्चे नहीं हैं. शादी के बाद से ही पति उसके साथ बदसलूकी कर रहा है. इसमें उसकी सास भी शामिल हैं. उसकी सास उसके पति की दूसरी शादी करने के फिराक में है. उसे अक्सर ताने दिये जाते हैं और घर से निकलने की धमकी दी जाती है. पीड़िता के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी उसके साथ मारपीट की जा चुकी है. जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी थी. महिला ने बताया कि प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद अब उसके लिए पति के साथ रहना मुश्किल हो गया है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी नितुन कुमार ने बताया कि महिला से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जायेगी और नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >