Samastipur News:नोडल पदाधिकारी व मास्टर ट्रेनरों ने मतदान सामग्री जमा प्रक्रिया का किया निरीक्षण

-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर रविवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मतदान सामग्री जमा (रिसीविंग) केंद्र की प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया गया.

Samastipur News:

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर रविवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मतदान सामग्री जमा (रिसीविंग) केंद्र की प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया गया. इस दौरान नोडल पदाधिकारी-सह-जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार की उपस्थिति में मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव और उनकी टीम ने मतदान के उपरांत सामग्री जमा करने की सभी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदान के बाद तैयार किए जाने वाले विभिन्न पैकेटों की पैकिंग और संग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और अनुशासन सुनिश्चित करना था. मास्टर ट्रेनर टीम जिसमें मंगलेश कुमार, श्याम नंदन यादव, कपिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, मो. फरहाद, अभिषेक कुमार अभय, अरुण कुमार, लोकाशीष, अबू ओमारा नदीम, अंजनी कुमार पांडे और विकास कुमार गुप्ता शामिल थे, ने चेकलिस्ट के अनुसार पैकेटवार जांच की. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि ईवीएम कागजात, मतदाता रजिस्टर, फॉर्म 17-क, 17-ग, निर्वाचन अभिकर्ताओं के नियुक्ति पत्र, अमिट स्याही, पुस्तिका और स्टाम्प आदि नियमानुसार भरे और सुरक्षित रूप से सीलबंद किए गए हों. नोडल पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि वे सामग्री जमा करते समय पूर्ण सावधानी, अनुशासन और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता इस अंतिम चरण की सटीकता पर निर्भर करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >